प्रश्न - कितने लोगों को BSNL की चिंता है?

उत्तर- सभी को।

प्रश्न - कितने लोग BSNL की सिम का प्रयोग करते हैं?

उत्तर- कोई नहीं।


प्रश्न - सरकारी स्कूल की चिंता कितने लोग करते हैं?

उत्तर- सभी।

प्रशन - सरकारी स्कूल में कितने लोगो के बच्चे पढ़ते हैं?

उत्तर- किसी के नहीं।


प्रश्न - कितने लोग पालीथीन मुक्त वातावरण चाहते हैं?

उत्तर - सभी।

प्रश्न - पालीथीन का प्रयोग कौन नहीं करता?

उत्तर- सभी करते हैं।


प्रश्न -भ्रष्टाचार मुक्त भारत कौन कौन चाहते हैं?

उत्तर-सभी।

प्रश्न - अपने स्वार्थ के लिए कितने लोगों ने रिश्वत नहीं ली / दी?

उत्तर - सभी ने किसी न किसी रूप में रिश्वत जरूर ली / दी है।


प्रश्न - गिरते रुपये की चिंता कितने लोग करते हैं?

उत्तर- सभी करते हैं ।

प्रश्न - कितने लोग सिर्फ स्वदेशी सामान खरीदते हैं?

उत्तर- कोई नहीं ।


प्रश्न - यातायात की बिगड़ी हालात से कौन कौन दुखी है?

उत्तर - सभी ।

प्रश्न - यातायात के नियमों को 100% पालन कौन कौन करता है?

उत्तर- कोई नहीं ।


प्रश्न - बदलाव कौन कौन चाहते हैं?

उत्तर - सभी।

प्रश्न - खुद कितने लोग बदलना चाहते हैं?

उत्तर - कोई नहीं।


अंतिम और बहेतरीन


प्रश्न - कौन कौन मोदी से दुखी है ?

उत्तर - सभी ।

प्रश्न - कौन चाहता है राहुल प्रधानमंत्री बनें ?

उत्तर - कोई नहीं ।