सबसे ज्यादा पूछे जाना वाला प्रश्न -- और सुनाओ??

चलिए फिर आज सुनाता ही हु।

दिल बैठ जाता है हाथ कांपने लगते है।

कुछ मेहसूस नही होता बस एक गंगनाहट सी महसूस हो रही होती है।

जो तो न अच्छी लग रही और ना ही खराब बस सब कुछ सुन्न सा लग रहा होता है।

अब प्रश्न ये आता है ऐसा क्यों हो रहा??

तो ये भी बता ही देता हु की,

जब सोचता हु उसे कैसे प्यार करूंगा तब।

जब सोचता हु उसे बताऊं कैसे तब।

जब सोचता हु उसने अपना लिया तो और अगर नही अपनाया तब।

लेकिन इन सब के बीच एक इन सबसे भी कठिन हालात होते है, मेरे और मेरे मन के दरमियां और वो हालात जब उसे किसी और के पास देखता या सोचता हु तब.....